मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News भारत विकास : विनोद काला बने प्रांत संगठन मंत्री

रिपोर्टर इकबाल मंसूरी गरोठ मंदसौर मध्यप्रदेश

शामगढ। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद शामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष व मध्यभारत पश्चिमप्रान्त के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के पश्चात वर्ष 2023-24 हेतु केंद्रीय नेतृत्व ने विनोद काला को प्रान्त के संगठन मंत्री की महती जवाबदारी सौपी है। श्री काला ने बताया कि भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, स्वास्थ्य, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। भारत विकास परिषद अनेक गतिविधियां संचालित करता है जिसका प्रभाव है कि आज देश भर में भारत विकास परिषद की 1500 शाखाएं कार्यरत है जिसमे 75000 परिवार सदस्य है जो पीड़ित मानवता, पर्यावरण एवं बाल संस्कार के क्षेत्र में कार्य कर रहे है व समाज उत्थान में अपनी भूमिका निभा रहे है। विनोद काला की नियुक्ति से पूरे प्रान्त में व शामगढ़ शाखा में हर्ष व्याप्त है शामगढ शाखा के अध्यक्ष महेश मांदलिया, मुकेश दानगढ़, मनोज जैन, राकेश धनोतिया, जयंत उपाध्याय ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शामगढ़ शाखा के सदस्य को प्रदान करने पर केंद्रीय ओर प्रांतीय पदाधिकारी सर्व श्री सुनील कोठारी, प्रदीप अग्रवाल, सुनील सिंहल, प्रदीप चौपड़ा का आभार व्यक्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button