Uttar Pradesh News समाजवादी पार्टी अलीगढ मे नाराज कार्यकर्ताओं के चलते हार सकती है सपा

रिपोर्टर प्रवीन शर्मा अलीगढ उत्तरप्रदेश
समाजवादी पार्टी अलीगढ मे नाराज कार्यकर्ताओं के चलते हार सकती है सपा नगर निकाय चुनाव मे मेयर एवं पार्षद सीटें, समाजवादी पार्टी मे पार्षद सीटों को लेकर एवं पूर्व मे बनी महानगर टीम एवं जिला टीम मे पदो के नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओ मे खासी नाराजगी जताई जा रही है। पार्टी के ही कार्यकर्ताओ का कहना है की पूर्व मे वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने अपने चाहने वालों और अधिकास एक ही समाज के लोगो एवं मित्रों को शक्ल देखकर पदो का वितरण किया गया था। जबकी मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य नहीं किया गया। एवं 2023 के नगर निकाय चुनाव मे भी टिकट वटवारे को लेकर अंदरखाने विरोध चल रहा है। पार्टी के ही एक वरिष्ठ कार्यकर्ता काजू पंडित जी से वार्ता होने पर उनके द्वारा बताया गया की उनको भी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा आगे बढ़ने से रोका गया और उन्हे भी महानगर व जिले मे ना रखते हुए एक ही समाज के अधिकास लोग टीम मे रखे गये थे काजू पंडित का कहना है की ब्राह्मण समाज से टीम मे किसी को जगह नहीं दी गई, काजू पंडित ने बताया की जिले मे सपा अलीगढ जिले के सभी वार्डो मे अपने प्रत्याशी भी नहीं खड़े कर सकी। काजू पंडित ने बताया वह व उनकी टीम नगर निकाय चुनाव मे कोई कार्य किसी प्रकार का सहयोग नहीं करेंगे उनका कहना है की जिनको पद वितरण किये गये थे वह और वितरनकर्ता खुद छेत्र मे आकर जनता से वोट मांगने का कार्य करे।




Subscribe to my channel