Uttar Pradesh News भाजपा का चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन अध्यक्ष

रिपोर्टर प्रशांत सिंह ललितपुर उत्तरप्रदेश
ललितपुर :- नगर निकाय चुनाव हेतु भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पुनीत परिहार का चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष सहित पार्षदों की जीत निश्चित है जिस प्रकार जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को अब तक मिलता चला आ रहा है निकाय चुनाव में भी भरपूर मिलेगा कार्य कर्ताओं का उत्साह जिस प्रकार दिख रहा है मुझे विश्वास है भाजपा सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर सफल होगी और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत भी सफल होगी हमको केवल अध्यक्ष ही नही वार्ड भी जितने होगे कारण हर बूथ तक हमारी रणनीति तय है संगठन हर बूथ जीतेगा
सासंद का रोड शो
तालबेहट में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सासंद अनुराग शर्मा ने रोड शो किया वह तालबेहट के मुख्य मार्गों से रोड शो करते हुए जिस में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पुनीत परिहार उर्फ मोंटू भैया व भाजपा पार्षदों के पक्ष में वोट मांगे।
निर्दलीय प्रत्याशी मुक्ता सोनी सहित चार प्रत्याशियों ने लिए पर्चा वापिस
नगर निकाय चुनाव में तालबेहट से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मुक्ता सोनी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद नगर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पुनीत परिहार और मुक्ता सोनी के बीच चुनावी संघर्ष साफ होता नजर आ रहा था क्यों मुक्ता सोनी अभी निवर्तमान अध्यक्ष हैं और पिछले दो पंचवर्षीय अध्यक्ष रह चुकी है। लेकिन आज नामंकन वापिस का दिन मुक्ता सोनी तहसील परिसर पहुंची और अपना नामांकन बीजेपी प्रत्याशी पुनीत परिहार के पक्ष में वापिस ले लिया।इस के साथ ही अन्य चार अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापिस ले लिए हैं। अब मैदान में सिर्फ तीन प्रत्याशियों के बीच चुनावी संघर्ष नजर आएगा। वहीं वही मुक्ता सोनी के नाम वापिसी से बीजेपी प्रत्याशी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। अब देखना होगा कि जनता किसको किसको नगर पंचायत के अध्यक्ष का ताज पहनाती है।




Subscribe to my channel