उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह व मोहम्मद इलियास ने कांग्रेस प्रत्याशी सत्रोहन सोनकर के पक्ष मे मतदान करने की अपील की

रिपोर्टर सलमान रायबरेली उत्तर प्रदेश

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव 2023 की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों में घमासान मचा हुआ है बात करे रायबरेली जिले की नगर पालिका सीट की तो रायबरेली सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है सभी दलो के प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे है और पार्टियो के समर्थक भी जोड़-तोड़ व फूल फॉर्म मे है कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थामने वाले मोहम्मद इलियास सपा के पुराने कद्दावर नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भी रहे है वह सपा पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी और कांग्रेस की सदस्यता लेकर कांग्रेस के कद्दावर और बहुत ही पुराने जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता सत्रोहन सोनकर का फुल समर्थन व पूरे नगर पालिका मे वार्ड मोहल्लो मे जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे है जो कि आज देखा गया। कहारों का अड्डा, गुलाब रोड, किला बाजार, धोबियाना, सैयद राजन, आदि जगह पहुंचकर मोहम्मद इलियास व कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व समाजसेवी अतुल सिंह ने लोगो से वोट मांगे व लोगो से घर घर जाकर मिले। वही कांग्रेस ने भी मूल कार्यकर्ता को टिकट देकर लोगों व कार्यकर्ताओ को प्रभावित किया है। टिकट मिलने के बाद सत्रोहन सोनकर पिछले कार्यकाल के कार्यों को लेकर लगातार हमलावर है और जीतने के बाद विकास की बात कर रहे है अपनी बात हर वार्ड गली मोहल्ले मे जाकर रख रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button