झारखण्डराज्य

Jharkhand News राशन डीलर्स की चोरी रोकने की पहल, ग्रीन कार्डधारियों को अब पैकेट में मिलेगा अनाज

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

रांची : खाद्य आपूर्ति विभाग राशन डीलरों की चोरी रोकने के लिए ग्रीन कार्डधारियों को पांच किलो के पैकेट में अनाज उपलब्ध करायेगा. इसको लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी हैग्रीन कार्डधारियों को पांच माह के बकाया अनाज का भुगतान भी किया जायेगा. एफसीआई की ओर से अनाज देने से इंकार कर देने की वजह से ग्रीन कार्डधारियों को नवंबर 2022 से अनाज नहीं मिल पा रहा था. सरकार की ओर से अब टेंडर निकाल कर चावल की खरीद कर ली गयी है. सरकार 34 रुपये की दर से चावल की खरीद कर रही है. पैकेट व ट्रांसर्पोटेशन की कॉस्ट की वजह से एक किलो चावल की लागत 36-38 रुपये पड़ रही है.राज्य में 15.34 लाख ग्रीन कार्ड लाभुकवर्तमान में राज्य में ग्रीन कार्ड लाभुकों की संख्या 15.34 लाख है. सरकार की ओर से इनके बीच प्रतिमाह लगभग 75 लाख किलो चावल का वितरण किया जाना है. ऐसे में सरकार को प्रतिमाह ग्रीन कार्डधारियों को चावल देने में लगभग 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार की ओर से जनवरी 2021 में झारखंड राज्य सुरक्षा कानून लागू किया गया था।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button