झारखण्डराज्य

Jharkhand News हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित 33वे जूनियर नेशनल थ्रोबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले झरिया

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित 33वे जूनियर नेशनल थ्रोबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले झरिया के सभी युवा प्रतिभागियों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में मिल उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वही उनसे हिमाचल प्रदेश जाने आने के टिकट समेत अन्य खर्चों को लेकर हो रही असुविधाओं के बारे में बताया। जहा भाजपा द्वारा झरिया के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए श्रीमती सिंह ने उनके आग्रह पर उनके हिमाचल प्रदेश जाने और आने जाने के टिकट समेत वहा उनके होने वाले खर्च की समुचित व्यवस्था कराने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को आपसी सहयोग कर उन्हे आर्थिक सहायता करने को लेकर निर्देशित किया। वही श्रीमती सिंह ने उन्हे ऊना में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में जीत हासिल करने को लेकर उन्हे शुभकामनाएं दी। रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button