उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News मनकापुर चेयरमैन पद के लिए भाजपा से बब्लू सोनी, सपा से राहुल, कांग्रेस से हसमत उल्ला सहित 4 ने भरा पर्चा : इमरान अहमद

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

मनकापुर : नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा नगर पंचायत पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने पर अलग अलग पार्टी से चेयरमैन पद के प्रत्याशीयों ने अपना-अपना नामांकन किया। सोमवार को मनकापुर तहसील में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 सेट पर्चे दाख़िल किए गए जिनमें से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार उर्फ बब्लू सोनी, समाजवादी पार्टी से राम कृपाल राहुल सोनी, कांग्रेस से हसमत उल्ला तो वहीँ निर्दल प्रत्याशी के रूप में सहजादे ने पर्चा दाख़िल किया। इसी तरह मनकापुुर नगर पंचायत के 10 वार्डों से सोमवार को 32 नामांकन किया गया। जिन्हें मिलाकर अब तक 40 पर्चे दाख़िल किए गए हैं। जिनमें शास्त्री नगर से वैभव सिंह, गांधी नगर से दुर्गेश कुमारी पत्नी राजेश मौर्या, रफी नगर से सुरेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ पन्नी लाल, पटेल नगर से डीके साहू की माता जयपता देवी, राजेंद्र नगर से संजय कसौधन, रफी नगर से ही प्रमोद उर्फ सोनू सोनी सहित 32 लोगों ने अपना-अपना नामांकन किया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के लाव-लश्कर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button