झारखण्डराज्य

Jharkhand News आदित्य नोनिया के मामले को लेकर आज संघ का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कि गई।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

आदित्य नोनिया के मामले को लेकर आज संघ का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कि गई। इस दौरान एसपी महोदया तथा सिंदरी के एसडीपीओ भी मौजूद थे। एसएसपी ने आदित्य के मामले में संतोषजनक आश्वासन देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने की बात किए। एसएसपी ने यूपी में पत्रकार बनकर दिए गए आपराधिक वारदात को देखते हुए फर्जी पत्रकारिता को रोकने के लिए संघ को गाइडलाइन भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा की फर्जी पत्रकार के मामले को लेकर प्रशासन गंभीर है। उन्होंने कहा कि जो पत्रकार रजिस्टर्ड नहीं है वैसे पत्रकारों से प्रशासन दूरी बनाएगी तथा जांच कराने की भी बात कही है। मुख्यतः उनका इशारा ऑनलाइन पत्रकारों की ओर था। उन्होंने फर्जी पत्रकार के चलन को रोकने में संघ से सहयोग कि अपेक्षा कि है। अतएव प्रशासन की सख्ती को देखते हुए संघ के सभी साथी रजिस्टर्ड पत्रकारिता के लिए पत्रकार होने की अपनी स्थिति स्पष्ट करने का कष्ट करें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button