राजनीतिराज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचने पर हिमाचल के लोग उत्साहित

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचने पर हिमाचल के लोग उत्साहित राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी के चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति जी का स्वागत किया। राष्ट्रपति जी के साथ उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे। मशोबरा का राष्ट्रपति निवास 173 वर्ष पुराना है। 10628 वर्ग फीट में फैला ऐतिहासिक भवन शिमला से 15 किलोमीटर की दूरी पर मशोबरा की पहाड़ी पर बना है। इसे रिट्रीट बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह भवन 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कोटी रियासत के राजा ने इस भवन का निर्माण 1840 में करवाया था। सूत्रों के अनुसार 23 अप्रैल से आम जनता वह सैलानियों के दीदार के लिए राष्ट्रपति भवन खुलेगा। स्कूली बच्चों को फ्री में प्रवेश मिलेगा। भारतीय नागरिकों से ₹50 प्रति व्यक्ति विदेशियों से ₹250 प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। शिमला पहुंचने पर राष्ट्रपति जी ने टयूलिप गार्डन का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के सम्मान में आयोजित समारोह में भाग लेते हुए कहा कि श्रीमती मुर्मू के समाज के गरीबों और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास हम सभी के लिए प्रेरक हैं।राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी की शिमला दौरे को लेकर शहर की जनता के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोग उत्साहित हैं। आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रपति भवन 3 है पहला राष्ट्रपति भवन दिल्ली में जिसे सभी लोग जानते हैं, दूसरा मशोबरा में और तीसरा भवन नीलयम सिकंदराबाद में स्थित है। बता दें कि मशोबरा स्थित राष्ट्रपति आवास में राष्ट्रपति गर्मियों में यहां प्रवास पर आते रहे हैं। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button