बिहारराजनीतिराज्य

Bihar News डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ईद त्योहार को शांतिपूर्ण

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

 डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ईद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए नागरिक एकता मंच व जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आहूत।किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में ईद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए नागरिक एकता मंच व जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में डीएम ने रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न होने पर सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिये। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भी सभी लोगों की सहायता से शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न होगा। सभी मस्जिदों और ईदगाहों को साफ-सफाई करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गए। बैठक में बताया गया कि अंजुमन इस्लामिया,करबला और कदम रसूल इन तीन स्थलों पर मुख्य रूप से ईद की नमाज अदा की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि इन स्थलों समेत जिस मस्जिदों और ईदगाह पर अधिक भीड़ होती है वहां पर सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईद के त्योहार पर सभी अधिकारी और नागरिक एकता मंच शांति समिति के सदस्य सावधान और सजग रहेंगे। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भी गहन निगरानी करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में ईद त्योहार के शुभ अवसर पर कोई घटना नहीं घटी है। इस बैठक में नगर परिषद किशनगंज के अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ और अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी ईद उल फितर त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने के लिए महत्वपूर्ण फिडबैक दिये। इस बैठक में एसडीएम,एसडीपीओ,अध्यक्ष नगर परिषद किशनगंज,बीडीओ किशनगंज, सीओ किशनगंज,नगर परिषद किशनगंज कार्यपालक पदाधिकारी,कलीमुद्दीन, मिक्की साहा,अब्दुल गनी,इमाम अली व अन्य जिला शांति समिति नागरिक एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button