
रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
लोयाबाद हटिया बाजार स्थित इंदिरा गांधी विद्यालय में मंगलवार को झारखंड सरकार के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत डॉक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में रूबेला और खसरा टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में नौ माह से लेकर पंद्रह साल तक के बच्चे और बच्चियों को टीकाकरण किया गया।इस दौरान इंदिरा गांधी स्कूल के प्राचार्य सोमन कुमार घोष ने बच्चों को जागृत करते हुए कहा खसरा और रूबेला का टीकाकरण बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे निमोनिया, दस्त, अंधापन, बहरापन, आदि बीमारी से बचा जा सकता है। बच्चों की कमजोर दिमाग सही हो सकता है। इसलिए सभी को यह टीकाकरण में भाग लेना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों को जागरुक करने के लिए अनुरोध करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लोग इस से डरे नहीं बल्कि आगे आकर अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं आप इससे कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।साथ ही सोमन घोष ने यह भी कहा झारखंड सरकार द्वारा खसरा और रूबेला का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कदम है। इसलिए सरकार को उन्होंने धन्यवाद दिया।

Subscribe to my channel