छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक यहां तक की गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आलम यह है कि आज प्रदेश का सभी वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए आतुर है। हम बहुत जल्द अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा और विश्वास जता रहे हैं।आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता जी ने कहा आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान छत्तीसगढ में आंधी की तरह चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के युवा कांग्रेस-बीजेपी का साथ छोड़कर “आप” के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ”आप” के पदाधिकारी लगातार नए जुड़ने वाले सदस्यों को दिल्ली और पंजाब की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के काम को गिना रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब की सरकार लगातार विकास के नए-नए आयाम गढ़ रही है। “आप” जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता जी ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button