धर्मबिहारराज्य

Bihar News चेचर घाट स्थित ऐतिहासिक जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा पाठ केंद्र की शुरूआत की गई।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार

दिनांक 18 अप्रैल 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल, बिदुपुर के कार्यकर्ता श्री सुधीर कुमार सिंह के अध्यक्षता तथा डा संभू प्रसाद जी के संरक्षण में चेचर घाट स्थित ऐतिहासिक जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा पाठ केंद्र की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल, बिदुपुर के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा आरती का आयोजन किया। साथ ही प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान श्री भारतेंदु ऋतुराज, निशांत कुमार आदि भी मौजूद थे। वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने पंचायत में हनुमान चालीसा पाठ केंद प्रारंभ करने की बात कही गई तथा संगठन विस्तार तथा सदस्यता के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button