झारखण्डराज्य

Jharkhand News वन नेशन वन कार्ड से सामने आयेगा फर्जीवाड़ा, कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, जानें कैसे

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

बाघमारा: एक देश एक कार्ड के तहत केंद्र सरकार ने देश के सभी पीडीएस दुकानों एवं लाभुकों को एनआईसी सर्वर से जोड़ दिया गया है. उसके बाद बड़ी संख्या में लोगों का दो जगहों से राशन उठाने का मामला पकड़ में आ रहा है ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी जिला से लेकर प्रखंड प्रशासन कर रही है. ऐसे लाभुकों को राशन कार्ड से तो वंचित होंगे ही, साथ ही फर्जीवाड़े का मुकदमा का सामना और वसूली भी की जा सकती है. धनबाद जिले के दस प्रखंड में लगभग ये आंकड़ा 50 हजार पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं, सूत्रों द्वारा ये भी बताया जा रहा है कि कुछ पीडीएस डीलर के ऊपर भी गाज गिर सकती है.

क्या फायदा होगा इस योजना से

वन नेशन वन कार्ड के तहत केंद्र सरकार इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरे देश में ये कार्य करा रही है. इस योजना में अगर किसी लाभुक का कार्ड झारखंड प्रदेश से बनी हुई है और किसी कारण से लाभुक दूसरे राज्य में जा कर रह रहा है तो उसे अब कार्ड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी, संबंधित प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को एक सिर्फ आवेदन देना होगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button