झारखण्डराज्य

Jharkhand News शिवम स्टील कंपनी के सत्यम फैक्ट्री में हादसा, लेडर से लोहा लेकर जा रही गाड़ी में लगी आग, चार मजदूर झुलसे, एक की हालत नाजुक, निजी नर्सिंग होम में चल रहा है सभी घायलों का इलाज, जांच – पड़ताल में जुटी पुलिस

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के अजीडीह-उदनाबाद में स्थित शिवम स्टील कंपनी के सत्यम फैक्ट्री में लेडर गाड़ी में आग लग जाने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जन्हा बिहार के रहने वाले एक मजदूर बबलू कुमार गंभीर रुप से झुलस गया है जिसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया है. घटना के बाबत बताया जाता है कि आज सुबह करीब 10:15 बजे सत्यम फैक्ट्री में 1 दर्जन से अधिक की संख्या में मजदूर लेडर गाड़ी से लोहा लेकर जा रहे थे, इसी दौरान लेडर गाड़ी में आग लग गयी. आग इतनी भयानक थी कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी. जिसके बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस घटना में गाड़ी से लोहा लेकर जा रहे 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधक के द्वारा चारों मजदूर को इलाज के लिए विश्वनाथ नर्सिंग होम लाया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button