Uttar Pradesh News जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद के कार्यालय घर संसार बाईपास रोड पर शिकोहाबाद से श्रीमती मीना लतीफ अहमद ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद के कार्यालय घर संसार बाईपास रोड पर शिकोहाबाद से श्रीमती मीना लतीफ अहमद ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि श्रीमती मीना लतीफ अहमद तथा उनके पति श्री लतीफ अहमद ठेकेदार का परिवार में स्वागत है। कांग्रेस पार्टी माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी तथा राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित जी, तथा प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश प्रधान जी एवं जनपद फिरोजाबाद के प्रभारी प्रदेश सचिव श्री आशुतोष दीक्षित जी के निर्देश पर श्रीमती मीना लतीफ अहमद को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार घोषित करते हैं। जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि श्रीमती मीना लतीफ अहमद जी को जीताकर शिकोहाबाद की जनता कांग्रेस पार्टी को नगर शिकोहाबाद की सेवा करने का मौका देगी। इस मौके पर शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गॉड, जिला प्रवक्ता दाऊद खान, एससी/एसटी के जिलाध्यक्ष संत कुमार, पीसीसी सदस्य श्रीमती कुसुम सिंह, पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, जिला सचिव खजांची दिवाकर आदि लोग उपस्थित थे।




Subscribe to my channel