IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News आंचलिक पत्रकार संध का मिलन समारोह तथा काड्र विरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानिय महारानी चंदावती वाचनालय हाल में आयोजित हुआ।

रिपोर्टर हेमंत राजपूत टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

उज्जैन महिदपुर। रविवार को आंचलिक पत्रकार संध का मिलन समारोह तथा काड्र विरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानिय महारानी चंदावती वाचनालय हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र टाक रतलाम थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष अभय सुराना जावरा द्वारा की गई। विशेष अतिथी के रुप प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाठक आलोट, उपाध्यक्ष द्वय इसरार कुरेशी तथा रमेश गोड़ महामंत्री रतलाम रमेश चंद्र सोनी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ शारदा की छवी पर माल्यार्पणकर दीप प्रज्जवलन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया। परंपरानुसार अतिथियों का पुष्पमाला से सम्मान महिदपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओम सोनी, उपाध्यक्ष कमल बोहरा, कमल सेन, विशाल शर्मा, सचिव सुनिल जैन रामसना, संयुक्त सचिव राज कछवाय संगठन सचिव डॉ रधुवीर सिंह राजपूत तथा कोषाध्यक्ष पवन परमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अपने उदबोधन में समाचार पत्रों की शुरुआत पत्रकारिता के उदभव और विकास की जानकारी के साथ अभय सुराना के द्वारा पुरानी और वर्तमान की पत्रकारिता पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला वहीं प्रदेश अध्यक्ष रामेश चंद्र टाक के द्वारा निर्भय पत्रकारिता तथा साफ सुथरी पत्रकारिता को लेकर अपने अनुभव साझा कर शासन से पत्रकारों को बीमा राशी की किस्त 75 प्रतिशत सरकार तथा 25 प्रतिशत पत्रकार को देने तथा पत्रकारों को दी जाने वाली बीमा राशी 5 लाख से 50 लाख करनें, पत्रकार प्रोटेक्शन कानुन लागु करनें आदि मांगो को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि शासन को पत्रकारों हित के लिये आंचलिक क्षेत्र में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के लियें मांग की गई है इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंटकर इन्हें स्विकृत करवाया जाने का प्रयास जारी है। इसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में महिदपुर इकाई के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का पुष्पमालाओं से सम्मान कर कार्ड वितरित किये गये। कार्यक्रम में सुवासंरा अध्यक्ष पंकज बैरागी, शाजापुर अध्यक्ष सत्यनारायण सेन एवं निशा पवैया, मुरलीदास बैरागी खाचरोद, अनिल कपासिया उन्हैल, सतीश सोनी उन्हैल,श्रीराम शर्मा धामनोद, विनय निगम आलोट, दिनेश शुक्ला, गोपाल उपध्याय महिदपुर रोड़, प्रदीप पांचाल, हेमंत सिंह राजपूत आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button