
रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर धोरीमन्ना राजस्थान
धोरीमना स्थानीय कस्बे में स्थित सैन जी महाराज के मंदिर मैं संत सैन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गयी ।रविवार को रात्रि मे जागरण का आयोजन हुआ । जागरण में गोस्वामी पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी । एवं सोमवार को सुबह हवन व विशेष पूजन पाठ आरती कर महा प्रसादी का आयोजन किया गया। सैन महाराज की जयंती के अवसर पर मंदिर पुजारी छोगालाल सैंन, कोषाध्यक्ष जगराम, अध्यक्ष हनुमान राम, ताराचंद सैन, हज़ारी राम, गणेशाराम, खेताराम सैन, धनराज सिंडोलिया सहित सैकड़ों सैन समाज के लोगो ने धोरीमना के सैन मंदिर पर कार्यक्रम में भाग लिया

Subscribe to my channel