Uttar Pradesh News फर्जी अधिकारियों से रहें सावधान गाज़ीपुर डीएम का फरमान

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश
गाज़ीपुर जनपद से है जहां के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला जी ने जनपद वासियों से एक बड़ी अपील करते हुए कहा कि इस समय जनपद के हर ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार हो रहा है जिसमे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है जिसमे कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं, ऐसे में कुछ फ्राड किस्म के लोग भी धन उगाही करने का प्रयास करेंगे इसलिए सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी को पहचान पत्र जारी किया गया है यदि किसी के द्वारा आप जनपद वासियों से किसी प्रकार का पेपर मांगा जाता है या किसी प्रकार की सूचना मांगी जाती हैं तो सबसे पहले आप उक्त अधिकारी, कर्मचारी का पहचान पत्र मांगे, आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही किसी प्रकार की जानकारी संबंधित को दें, ज़िला मजिस्ट्रेट श्री अनुपम शुक्ला की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई है जनता दर्शन मे भी प्रतिदिन सुबह क़रीब सात बजे से ही लम्बी कतार लग जा रही है, इस अपील की भी हर जगह प्रसंशा की जा रही है




Subscribe to my channel