
रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर धोरीमन्ना राजस्थान
धोरीमना उपखंड में स्थानीय हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव व ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर महाराज को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज धोरीमना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वैशाख शुक्ल तृतीया को परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा का पोस्टर विमोचन ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भवानीशंकर पारीक व महामंत्री राणाराम पुरोहित के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम संयोजक महेश पुरोहित ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा स्थानीय गायत्री मंदिर से शुरु होगी, शोभयात्रा को भव्य बनाने के लिये अलग अलग टोलियों का गठन किया गया। गाँव गाँव पीले चावल व आमंत्रण पत्र के द्वारा सबको आमंत्रित किया जायेगा। अंत में दिनेश शर्मा द्वारा सबका धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान बालू सिंह राजपुरोहित केसाराम गौड़ ओमप्रकाश गौड़, जसराज गौड़ रामलाल गौड़, ओमप्रकाश सेवक, गेवर पारीक, लादूराम शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेश दाधीच, जितेंद्र पारीक, विजय पारीक, सूरज शर्मा, प्रवीण पुरोहित, दिनेश सारस्वत, बजरंग, अशोक गौड, भरत, दिनेश शर्मा, मुकेश, भावेश, धनराज शर्मा आदि उपस्थित

Subscribe to my channel