
रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान
देवली कला :- राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा राजस्थानी रचनाकारों को उत्कृष्ट साहित्य – सृजन के लिए अकादमी की ओर से अधिकाधिक प्रोत्साहन व सहयोग को लेकर अकादमी सचिव शरद केवलिया जी ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न उपस्थितियों की बैठकें अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी की अध्यक्षता में होटल ढोलामारू सभागार बीकानेर में आयोजित हुई। जिसमें पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग हेतु 82 पांडुलिपियों को कुल 7.32 लाख रूपए के प्रकाशन सहयोग की घोषणा हुई। इसके तहत नागौर जिले की डीडवाना तहसील के ग्राम बरड़वा की बेटी संतोष शेखावत, बरड़वा जो की राजस्थानी भाषा की कवियित्री है, की पद्य कृति “सबद भरैला साख” का भी चयन हुआ है। गौरतलब है की यह संतोष शेखावत की पहली किताब है। जिसका श्रेय उन्होंने अपने समस्त साहित्यिक गुरू जनों के साथ – साथ राजस्थानी साहित्यकार भंवरलाल जी सुथार तथा महेंद्र सिंह जी छायण को दिया जिन्होंने अकादमी के इस सहयोग से उन्हें अवगत कराया, इस पर ग्रामीणों एव परिवार जनों ने बधाई दी

Subscribe to my channel