महाराष्ट्रराजनीतिराज्य

Maharashtra News भाजपा का हिंदुत्व गौमूत्र वाला, उद्धव ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा- छिड़कने की बजाय थोड़ा सा पी लें, अक्कल आएगी

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

नागपुर: हिंदुत्व के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “हमारा हिंदुत्व जनेऊ और चोटी वाला नहीं है। भाजपा का हिंदुत्व गोमूत्र हिंदुत्व है। गोमूत्र छिड़कने की बजाय थोड़ा सा पी लें, सामान्य ज्ञान आ जाएगा।” रविवार को नागपुर में महाविकास अघाड़ी (MVA) की वज्रमुठ सभा (Vajramuth Sabha) का आयोजन किया गया। जहां लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा, वे कहते हैं कि मैंने हिंदू धर्म इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं कांग्रेस के साथ गया था। लेकिन मैं संघ से पूछना चाहता हूं कि वास्तव में आपके साथ क्या हो रहा है? मोहन भागवत मस्जिद गए। एक तरफ हनुमान चालीसा का पाठ होता और दूसरी तरफ मस्जिद में कव्वाली सुनता। यह उनका हिंदुत्व है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button