राजस्थानराज्य

Rajasthan News बीदासर चुरू राष्ट्रीय मीणा महासभा उप शाखा बीदासर के तत्वावधान में आदिवासी मीना समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन व स्नेहमिलन महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीणा की अध्यक्षता में दिनाँक 16 -4-2023 को सम्प्पन हुआ।

रिपोर्टर संजय मीणा झुंझुनूं राजस्थान

बीदासर चुरू राष्ट्रीय मीणा महासभा उप शाखा बीदासर के तत्वावधान में आदिवासी मीना समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन व स्नेहमिलन महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीणा की अध्यक्षता में दिनाँक 16 -4-2023 को सम्प्पन हुआ। कार्यक्रम की सुरुवात बीरसा मुंडा, मिन भगवान के चित्रो पर धूप दीप प्रज्वलित कर की गई साथ ही बिरसा मुंडा, मीन भगवान व मीना समाज के देवत्व प्राप्त संत घटिमदेव जी महाराज के जयकारे भी लगाए गए ।समेलन में वक्ताओं द्वारा आदिवासी समाज की ज्वलंत समस्याओ को रेखांकित किया अध्यक्ष किरोड़ीमल मीणा द्वारा लंबे समय से राष्ट्रीय मीणा महासभा द्वारा राज्य सरकार से की जारही मांग, संवैधानिक प्रावधानों के मद्देनजर जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जाति का आरक्षण 16 प्रतिशत से 18 प्रतिसत करने व अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 12 प्रतिसत से 14 प्रतिसत करने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा प्रस्ताव प्रति राजस्थान सरकार को भिजवाने का निर्णय सर्वसमति से किया गया। समाज में प्रचलित कुरीतियों दहेज प्रथा व मर्त्युभोज बंद करने सहित अनेक कुरीतियो को सिलसिलेवार खत्म करने का निर्णय भी लिया गया बेटी पढ़ाओ बेटी बचावो कार्यक्रम को आगे बढ़ाने सहित नारी शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय भी लिया गया। आदिवासी लोक संस्कृति को जीवित रखने की भावना से महिलाओं ने लोक परिधान में बड़ी संख्या में भाग लिया व लोक नृत्य किया। राष्ट्रीय मीणा महासभा की उप शाखा बीदासर की नव गठित कार्यकारणी को जिला अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई व माल्यार्पण कर स्वगात किया। मंचासीन अथियो द्वारा बीदासर सुजानगढ़ व छापर के विभिन विद्यालयो में अध्ययनरत बालक, बालिकाओ को परस्तीपत्र देकर प्रतिभावो के रूप में समानित किया। कार्यक्रम को महासभा के जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीणा अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष रामनिवास मीणा, सुनील मीणा, पवन कुमार मीणा, धर्म सिंह मीणा, पप्पू राम मीणा, सेवा निर्वित सीटीआई, गिरधारी लाल मीणा, श्री कृष्ण मीणा ने संबोधित किया, उप शाखा बीदासर के संगरक्षक नथमल मीणा, नवल मीणा व अध्यक्ष हेमराज मीणा द्वारा मंचासीन अथितियों व समेल्लन में शामिल सभी आदिवासी महिला व पुरषों का स्वागत किया व सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया ।मंच संचालन बीदासर उप शाखा के मीडिया प्रभारी रामावतार पबड़ी द्वारा शानदार तरीके से किया गया।सम्मलेन में विशेष भागीदारी महासभा के उपाध्यक्ष रोहिताश मीणा मुख्य महासचिव सेरुराम मीणा, मुख्य संगठन सचिव झाबर मल मीणा, मुख्य प्रचार सचिव राजेन्द्र मीणा, श्रवण कुमार मीणा, पदम सिंह मीणा सहित पूरे चूरू जिले से अनेक आदिवासी मीणा समाज महिला, पुरषो व स्थानीय अधिकारि, कर्मचारी सहित करीब 500 लोगो ने भाग लिया व सम्मलेन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में तहसील इकाई के अध्यक्ष हेमराज मीणा द्वारा सम्मेलन संभागियों का आभार प्रकट करते हुए स्वादिष्ट भोजन करवाए जाकर सम्मेलन संभागियों को विदा किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button