मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम हंडियाबाग में हुआ सम्पन्न

रिपोर्टर इकबाल मंसूरी गरोठ मंदसौर मध्य प्रदेश

सीतामऊ। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लाक स्तरीय पत्रकार सम्मेलन व कार्ड वितरण कार्यक्रम आज रविवार को सीतामऊ हंडियाबाग हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमे स्थानीय पत्रकारों को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शरद जोशी, प्रकाश बंसल, प्रितिपाल सिंह राणा, अशोक झलेया, भेरूलाल टांक, अशोक त्रिपाठी, दिनेश दवे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार, ओमसिंह भाटी, गोविंद सिंह पवार, सुरेश पाटीदार, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास दसेड़ा बसंतीलाल मालवीय, राजमल सेठिया सहित सीतामऊ के वरिष्ठ पत्रकार मोहनसिंह भंसाली, रामेश्वर जामलिया सहित आसपास क्षेत्र के पत्रकारो ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया, कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मोड़ ने किया वही आभार हेमंत जैन ने माना

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button