झारखण्डराज्य

Jharkhand News बाघमारा गोमो आरपीएफ की टीम ने शनिवार को अप हटिया-इस्लामपुर ट्रेन से काफी संख्या में शराब जब्त कर मामले की जांच में जुट गई.

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

बताया जाता है कि ट्रेन में प्रधान आरक्षी एस एन भक्ता, बबलू कुमार, लाल मोहन यादव तथा देवानंद भारती गोमो से गया तक स्कॉर्ट कर रहें थें. हलचल इस दौरान कोच संख्या एक के बाथरूम समीप लावारिश हालत में 4 बैग पर नजर पड़ी, काफी पूछताछ के बाद भी उस बैग के मालिक का पता नहीं चला. वहीं आरपीएफ की टीम ने शौचालय की प्लाई में भी रखे कई शराब की बोतलों को जब्त किया. आरपीएफ की टीम ने सभी बैग और शराब की बोतलों को जब्त कर गोमो पोस्ट लाई,जहां सभी बैग की तलाशी लेने पर 86 केन बियर तथा रॉयल स्टैग शराब की बोतल बरामद की,जिसकी कीमत 12640 बताई जाती है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर द्वारा कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगली कार्रवाई के लिए जब्त किए गए सभी शराब की बोतलों को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button