झारखण्डराज्य

Jharkhand News खुलासा: अवैध उत्खनन, कोयला चोरी ही नहीं बल्कि कागजी कंपनियों पर भी धनबाद सहित झारखंड में उठ रहा लिंकेज का कोयला

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

प्रवर्तन निदेशालय का डर कहे या और कोई बात, लेकिन झारखंड राज्य खनिज विकास निगम भी रेस हो गया है. कागजी यानी शेल कंपनियों की पहचान कर कोयला लिंकेज रद्द कर दिया है. एक दो कंपनियों का लिंकेज रद्द नहीं हुआ है बल्कि 140 से अधिक कंपनियों का कोयला लिंकेज रद्द किया गया है

धनबाद -: प्रवर्तन निदेशालय का डर कहे या और कोई बात, लेकिन झारखंड राज्य खनिज विकास निगम भी रेस हो गया है. कागजी यानी शेल कंपनियों की पहचान कर कोयला लिंकेज रद्द कर दिया है. एक दो कंपनियों का लिंकेज रद्द नहीं हुआ है बल्कि 140 से अधिक कंपनियों का कोयला लिंकेज रद्द किया गया है. आश्चर्य की बात है कि रद्द की गई लिंकेज में धनबाद की 37 कंपनियां भी शामिल है. मतलब इतनी कंपनियां अभी तक कागज पर कोयला उठा रही थी और खुले बाजार में बेच रही थी. अब तक कितने का मुनाफा इन कंपनियों ने कमाया है और सरकारों को कितना नुकसान हुआ है, इसका तो आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन निगम के इस फैसले से बड़ी गड़बड़ी का खुलासा जरूर हुआ है.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button