
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
रामलीला मैदान मे स्थित केजरीवाल भवन मे संचालित श्री महादेव कोचिंग एवं चाणक्य गुरु के संयुक्त तत्वावधान मे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया जिसमे एस.एन.के.पी. महाविद्यालय के व्याख्याता ईश्वर चंद्र जी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि “शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा वो उतना दहाडेगा”। पुरुषोत्तम भार्गव ने संविधान तथा उदयसिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन संस्थान के व्याख्याता संजय शास्त्री ने किया। निदेशक मुकेश यादव तथा महेंद्र मीना ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम मे व्याख्याता रतनराज यादव, उमेश शर्मा, मुकेश सोनी, सांवतराम गुर्जर, देशबंधु, राजेश गुर्जर, दिलीप शर्मा, किशनलाल शर्मा, विजय यादव सहित सैकड़ो विधार्थी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel