Chhattisgarh News बर्थडे केक कटने के बाद बहा खून: कोरबा के मीरा रिजॉर्ट में खूनी संघर्ष, दोस्त ने ही बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट
मशहूर रिजॉर्ट के बाहर 'खूनी' हुआ विवाद; दीपका के उज्जवल सिंह की तड़प-तड़प कर मौत, आरोपी फरार

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा/उरगा: जिले के उरगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जश्न का माहौल चंद मिनटों में मातम में बदल गया। मीरा रिजॉर्ट में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही साथी पर बेरहमी से बोलेरो कैंपर गाड़ी चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में दीपका निवासी उज्जवल सिंह (दीवान) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पार्टी के अंदर शुरू हुई थी बहस मिली जानकारी के अनुसार, दीपका क्षेत्र का रहने वाला विकास हुड्डा अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ उरगा स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचा था। पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिजॉर्ट के भीतर मौजूद दोस्तों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया था।

बाहर निकलते ही बोलेरो कैंपर को बनाया हथियार विवाद की असली कड़वाहट रिजॉर्ट से बाहर निकलते ही देखने को मिली। दोनों पक्षों के बीच गुस्सा कम नहीं हुआ था और बाहर आते ही विवाद दोबारा भड़क गया। आरोप है कि गुस्से में तमतमाए तुषार ढांडा ने आव देखा न ताव, अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी को स्टार्ट किया और सीधे उज्जवल के ऊपर रौंदते हुए निकाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुषार गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। अस्पताल में तोड़ा दम: खून से लथपथ उज्जवल को उसके साथियों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल, कोरबा पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उज्जवल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
मुख्य बिंदु :- वारदात की जगह: मीरा रिजॉर्ट, उरगा थाना क्षेत्र (कोरबा)। मुख्य किरदार: विकास हुड्डा (जिसका जन्मदिन था), उज्जवल सिंह (मृतक), तुषार ढांडा (आरोपी)। हथियार: बोलेरो कैंपर गाड़ी। पुलिसिया कार्रवाई: हत्या का केस दर्ज, आरोपी फिलहाल फरार।




Subscribe to my channel