Chhattisgarh News सड़क निर्माण के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; पामगढ़ में चक्काजाम, व्यापारी संघ ने दिया ‘बंद’ का समर्थन

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
पामगढ़ (जांजगीर-चांपा):जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगाकोहराउद (डोंगकोहरोद) मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले 15 वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और विशेषकर मातृ शक्तियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों और आंदोलनकारियों के समर्थन में उतरते हुए पामगढ़ व्यापारी संघ ने भी सुर में सुर मिलाया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को संपूर्ण पामगढ़ बंद का आह्वान किया गया, जिसे व्यापारियों और स्थानीय जनता का भारी समर्थन मिला।
भारी बारिश में भी सड़क पर बैठीं मातृ शक्तियां प्रशासनिक उदासीनता से आक्रोशित होकर पामगढ़ ब्लॉक के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं महिलाओं (मातृ शक्तियों) ने भारी बारिश के बीच भी सड़क पर तिरपाल और चटाई बिछाकर धरना दिया। हाथों में छाता लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और स्थानीय छात्र-छात्राएं ‘सड़क बनेगी तभी उठेंगे’ और ‘प्रशासन होश में आओ’ के नारे लगाते नजर आए। छात्राओं ने बयां किया अपना दर्द आंदोलन में शामिल कॉलेज की छात्राओं ने मीडिया से बात करते हुए अपनी परेशानी साझा की। छात्राओं का कहना था कि: ”डोंगाकोहराउद रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कॉलेज आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब तक प्रशासन पक्की सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं देता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” व्यापारी संघ का क्यों मिला समर्थन?




Subscribe to my channel