
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना निकटवर्ती गांव गावड़ी में शीतला माता का वार्षिक मेला भरा। ग्रामीणों ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर खुशहाली की मन्नत मांगी। मेले में करीब हजारों लोग पहुंचे। मेले में बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी का लुत्फ उठाया। वहीं कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बाहर से आए हुए पहलवानों ने अपने दांव पेज दिखाएं। कुश्ती दंगल का रोमांच देर रात तक जारी रहा। कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों की रजिस्ट्रेशन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। मेला कमेटी व पंचायत प्रशासन द्वारा मेले में संपूर्ण व्यवस्था की गई थी। पंचायत प्रशासन में मेला कमेटी ने मेले में चाक चौबंद व्यवस्था की मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर थाना पुलिस भी तैनात रही। सर्व समाज में कुमावत समाज के द्वारा मेले में भंडारे का आयोजन भी किया गया। गावड़ी में शीतला माता के वार्षिक मेला दो दिवसीय भरता हैं। लेकिन आज केवल गांव व आस पास की गांवों की महिलाओं का मेला हैं। जिसमें महिलाएं खूब खरीददारी कर झूलों का आनंद लेंगी।

Subscribe to my channel