Uttar Pradesh News निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।

रिपोर्टर मौ कासिम बिजनौर उत्तर प्रदेश
बिजनौर शेरकोट। आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर शेरकोट नगर में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने लोगो से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर अपराधियों के बारे में मिलने वाली कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। मंगलवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने शेरकोट पुलिस के साथ मिलकर शेरकोट नगर में फ्लैग मार्च किया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने शेरकोट वासियों से कहा की कानून व्यवस्था बनाए रखे। कानून का सम्मान करने वालो का पुलिस द्वारा पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस को जनता के सहयोग की पूरी आवश्यकता पड़ती है । जनता के सहयोग के बिना पुलिस अधूरी है। उन्होंने कहा की आगामी नगर निकाय
चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।चुनाव में कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए पुलिस ने अभी से पूरी तैयारियां कर ली है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की अगर किसी भी व्यक्ति को किसी अपराधी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि पुलिस सख्त कार्यवाही कर सके उन्होंने कहा की अपराधी किसी का रिश्तेदार नहीं होता अपराधी केवल अपराधी होता है जो वक्त आने पर अपनो को भी हानि पहुंचाने से पीछे नहीं हटता । इस लिए अपराधी का सही स्थान जेल है। फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सुभाष चंद्र बोस चौकी इंचार्ज बब्लू सिंह, एसआई मुन्ना लाल गौतम, कांस्टेबल राज कुमार, विपन मान, बिंटू कन्दोल, अनुज ढाका, रजनीश राणा, बिक्रम सिंह, कृष्णा राणा पुलिस बल के साथ मोजूद रहे।




Subscribe to my channel