
रिपोर्टर संजय मीणा झुंझुनूं राजस्थान
उदयपुरवाटी। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर बुधवार को मीणा भवन उदयपुरवाटी में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मीणा समाज ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। इस मौके पर आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि वर्षों से मीणा समाज बाबा साहब की जयंती पर बड़े लवाजमे के रुप में सम्मिलित होता। इस बार उदयपुरवाटी में ऐतिहासिक महारैली में मीणा समाज भी अग्रिम पंक्ति में शामिल होगा। तहसील अध्यक्ष राम सिंह मीणा पचलंगी, पूर्व बीसीएमओ डॉक्टर भगवान सिंह, प्रभाती लाल मीणा, आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि रैली को लेकर उदयपुरवाटी के गांव-गांव व ढाणियों में हम लोगों ने जनसंपर्क किया है।उदयपुरवाटी में आयोजित बैठक में सुगनाराम टोडपुरा, नरेश मीणा टोडपुरा, सोनाराम मीणा उदयपुरवाटी, दिनेश मीणा उदयपुरवाटी, प्रकाश मीणा गुडा, मदनलाल, मोहनलाल, बचना लाल नांगल, गुड्डू मीणा, पूर्व पार्षद गोपाल मीणा, मास्टर मक्खन लाल, माला राम मीणा, एडवोकेट अशोक मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel