राजस्थानराज्य

Rajasthan News बर में सामान्य व पिछड़ी जातियों को सामुहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को होगा आयोजित।

ग्राम पंचायत बर परिसर में ग्रामीणों ने भरी सफल आयोजन करवाने की हुंकार।

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान

ग्राम पंचायत बर परिसर में बुधवार को मारवाड़ नर-नारायण सेवा संस्थान की एक विशेष बैठक का आयोजन बर निवासी प्रहलाद सिंह उदावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक ग्राम पंचायत बर के सरपंच महेन्द्र चौहान ने बर ग्राम के सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के समुदायों के प्रमुख लोगों को आमान्त्रित किया जिमसें सरपंच चौहान ने प्रस्ताव रखा की ग्राम बर में मारवाड़ नर-नारायण सेवा संस्थान जैतारण द्वारा आगामी 5 मई को सामान्य एवं ओबीसी वर्ग का 25 जोड़ो का प्रस्तावित सामुहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन करवाने के लिए सभी का सहयोग और भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही जिस पर ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बानने के लिए एक आवाज में हुंकार भरते हुए कहा की कालूराम महाराज की तपों भूमि पर होने वाले समाज सुधार एवं धार्मिक आयोजन को सफल करवायेंगे जिसका इतिहास गांव में लिखा जायेगा।

इस मौके पर पाली जिला गुर्जर समाज के अध्यक्ष बाबुलाल गुर्जर ने कहा की गांव के व्यापारियों को तरफ से आयोजन में पूरा सहयोग किया जायेगा मौके पर उपस्थित कमलकिशोर वैष्णव ने सभी से अपील करते हुए कहा की ऐसे आयोजन से समाज में सामाजिक चेतना का सन्देश सकारात्मक सौच को पैदा करता है इस मौके पर रावणा राजपूत समाज के तत्कालिन जिलाध्यक्ष मुलसिंह गहलोत ने कहा की कंधे से कंधा मिलाकर आयोजन को सफल करने को लेकर प्रभावी कदम उठाऐ जायेंगे। इस मौके पर माली समाज मेघड़दा व बर के समाजिक प्रबुधजनों ने भाग लिया तथा आयोजन आयोजित करवाने के लिए माली सैनी समाज शिक्षण संस्था पाबुदेवरा प्रांगण में व्यवस्था की जायेगी तथा मेघड़दा गौशाला समिति के अध्यक्ष चन्द्रलाल बागड़ी ने भामाशाह को प्रेरित करने के लिए सम्बोधन दिया बैठक में धोलीधेड़ माली समाज के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बागड़ी ने संस्था के मार्फत आमजन के लिए भागीरथ प्रयासों की प्रशंसा की आज बैठक के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह उदावत ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी 17 अप्रैल को पूरे गांव के सामान्य एवं ओबीसी वर्ग की बैठक का आयोजन की सामुहिक विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष रामप्रकाश गहलोत जैतारण, संस्थापक चन्द्रप्रकाश मेवाड़ा, सचिव किशनलाल सांखला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गहलोत, उपाध्यक्ष मोहनलाल टांक, सदस्य भंवरलाल पंचारिया, सुरेश सोलंकी, सहित नंन्द किशोर सेन, अमित तातेड़, हरिसिंह उदावत माकड़वाली, सम्पतराज सैनी, चम्पालाल चौहान, गुमान गुर्जर, तेजराज सोनी, महेन्द्र सिंह रा.राजपुत, रवि सिसोदिया, उदाराम बागड़ी, भीकाराम चौहान, रतनलाल बागड़ी, नेमाराम गुर्जर, मोहनलाल बागड़ी, कानाराम पंच, मांगीलाल पंच, तेजाराम सिरवी, मदनलाल दगदी, प्रकाश बागड़ी, राजुराम प्रजापत, पारसमल जांगिड़, नरेन्द्र चौहान, राजेश मेवाड़ा, सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button