झारखण्डराज्य

Jharkhand News जोगता नागरिक समिति ने अवैध लोहा कारोबार का किया भंडाफोड़

लोहा लदा वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंपा, धंधेबाजो ने लोगों के साथ की मारपीट

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

कतरास। जोगता नागरिक समिति ने अवैध लोहा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए बाघमारा डीएसपी कार्यालय के समीप अवैध लोहा लदे 407 वाहन को घेरा बंदी कर पकड़ा.इस दौरान तस्करों ने लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को छोडाने प्रयास किया. समिति के लोगों ने पकड़े गए वाहन को बाघमारा डीएसपी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां से अग्रिम कार्रवाई के लिए पकड़े वाहन को जोगता थाना लाया गया.जानकारी के अनुसार जोगता मोदीडीह जोगिया पट्टी में शौकत द्वारा संचालित अवैध लोहा गोदाम से लोहा ले जाया रहा था। मामले को लेकर नागरिक समिति के लोगों ने धंधेबाजो के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button