झारखण्डराज्य

Jharkhand News एक बार फिर थर्राया कोलायंचल, दिनदहाड़े दो जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग; एक की मौत; दूसरा घायल

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद कोयलांचल की धरती एक बार फिर से खून से लथपथ हुई है। बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के पांडे बाबा में दो जमीन कारोबारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। हमले में कारोबारी राजकुमार साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों को गोलियां चलाते हुए देखा था। दोनों जमीन कारोबारियों को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलियां मारी गई। दोनों एक-साथ बैठकर बातें कर रहे थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हमलावर एक सफेद रंग की अपाचे बाइक से सवार होकर आए थे। उसमें एक बाइक चला रहा था और बाकी दो सवार थे। जिन्होंने उतरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने अभी तक घटनास्थल से छह खोखा बरामद किया है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। घायल नरेंद्र यादव ने बताया कि ना उसे और न ही राजकुमार साहू को कोई आभास था कि उन पर हमला होने वाला है। उन्होंने अभी ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे उन पर गोलीबारी हो सके।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button