झारखण्डराजनीतिराज्य

Jharkhand News भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा रांची में आयोजित “सचिवालय घेराव” मे पूरे झारखंड राज्य से आए हुए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने जुल्म ढाए हैं

रिपोर्टर अरविन्द यादव देवीपुर झारखंड

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा रांची में आयोजित “सचिवालय घेराव” मे पूरे झारखंड राज्य से आए हुए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दिनांक 11 अप्रैल 2023 को जिस प्रकार से हेमंत सोरेन की कार्यकर्ता बन चुकी प्रशासन ने जुल्म ढाए हैं यह झारखंड के इतिहास के लोकतंत्र की हत्या ही है। कल का दिन झारखंड के लिए काला दिवस रहा। कल के प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर पानियों की बौछार, आंशु गोले और लाठियों की बौछार के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कार्यक्रम स्थल में जमे रहना हेमंत सोरेन के सरकार के लिए ताबूत में कील ठोकने जैसी बात रही। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत देवघर नगर भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ काला पट्टा बांधकर शहर के बाजारों में भ्रमण करते हुए मौन जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया और संध्या 5:30 बजे स्थानीय टावर चौक पर झारखंड के लोकतंत्र की हत्यारी सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के पुतले का दहन किया गया । कार्यक्रम में नगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा भाजपा पूरी तरह लोकतांत्रिक ढंग से कानून की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए जनता के हित में कार्य करते रहती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button