
रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान
नवगठित जिलों की घोषणा के बाद खाजूवाला को जिला बनाने की मांग काफी जोरो पर चल रही है आज भारतीय किसान संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खाजूवाला जिले के सभी मापदंड पूर्ण करता है और खाजूवाला को नवगठित जिला अनूपगढ़ में सम्मिलित करने की घोषणा हुई है और भारतीय किसान संघ चाहता है कि खाजूवाला को या तो जिला घोषित किया जाए अन्यथा इसे बीकानेर जिले में ही रहने दिया जाए भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष खेमाराम जाट और अन्य सदस्यो ने मिलकर यह ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा

Subscribe to my channel