Uttar Pradesh News रायसेन ज़िले के सिलवानी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्य प्रदेश का एक सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रायसेन ज़िले के सिलवानी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्य प्रदेश का एक सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली ख़ान ने की। बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाई गई और यह स्पष्ट किया गया कि धार्मिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। AIMIM संविधान के दायरे में रहकर न्याय, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी मध्य प्रदेश के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बनी रहेगी।

इसके साथ ही राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर भी ज़ोर दिया गया। आने वाले समय में AIMIM मध्य प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिलवानी में युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि बदलाव की दिशा में कदम बढ़ चुके हैं।
Subscribe to my channel