Rajasthan News भाजपा मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा द्वारा वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान करवाने पर तलवार नाका गांव में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान
आबुरोड गणका जोधपुर डिस्कॉम की ओर से आबूरोड ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गणका, तलवारों का नाका की निचली फली में कई वर्षों से घरों में कम वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर धरना-प्रदर्शन किए गए तथा संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे गए। भाजपा मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा के प्रयासों से आखिरकार बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में नई ट्रांसफार्मर (डीपी) स्थापित कर दी गई, जिससे वर्षों से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया। नई डीपी लगने से पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर जब विधुत आपूर्ति सुचारू हुई तो भाजपा पदाधिकारी कला राम गरासिया ने नेतृत्व में ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर समस्त भाजपा संगठन तथा भजनलाल सरकार का आभार जताया तथा वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

साथ ही, इस जनहित के मुद्दे को लगातार उठाने एवं समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर समाधान करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा ग्रामीण मंडल गिरवर के अध्यक्ष गणेश बंजारा,महामंत्री पुखराज सीरवी, महामंत्री सुनील शर्मा उपाध्यक्ष राहुल प्रजापति,हुसाराम ग्रासिया, मगनलाल गणका,पन्नालाल गणका, श्रवण कुमार महिखेड़ा,देवाराम ग्रासिया आवल,मीनु अग्रवाल,चतराराम देवासी का समस्त ग्रामीणों की ओर से हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समस्त ग्रामीणों की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का हृदय से धन्यवाद किया जिनके सहयोग से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका।
Subscribe to my channel