Madhya Pradesh News कांग्रेस पार्टी संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई संपन्न

रिपोर्टर रवि धाकड़
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौबाराधीरा की महात्वपूर्ण बैठक चौबाराधीरा मे आयोजित हुई वरिष्ठ कांग्रेस नेता हातिम अली बोहरा के वेयरहाउस पर कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक मे। अध्यक्षता चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजयपाल सिंह राजपूत ने की,मुख्य अतिथि जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी थे, विशेष अतिथि विधानसभा प्रभारी श्री हुकम सिंह जी पाटीदार ब्लॉक प्रभारी श्री राजेश जी धाकड़जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास,जिला महामंत्री श्याम भंडारी,जिला सचिव गणेश पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने,आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। आभार प्रदर्शन श्री किशोर सिंह पाटीदार द्वारा किया गया




Subscribe to my channel