
रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झूठा पाली राजस्थान
देवली कला- रायपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड रायपुर के चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह राजपुरोहित की देखरेख में मंगलवार को सम्पन्न हुए। चुनाव में सेवानिवृत्त आईएएस व पूर्व विधायक रहे सीडी देवल के पुत्र अशोक देवल बासनी दधवाडिया को लगातार पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष एव उपाध्यक्ष पद पर रायपुर की पूर्व उपप्रधान रही देवली कला निवासी राजकंवर भण्डारी को निर्वाचित घोषित किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर सभी का माला, साफा पहनाकर स्वागत कर बधाई एव शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक सीडी देवल ने निर्वाचित सदस्यों को सहकारी समिति के उत्थान हेतु कार्य करने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रधान लाल मोहमद, नारायण सिंह उदावत, दुर्जन सिंह, जगदीश सामरिया, सुभाष भण्डारी, बाबु सिंह, भेरू सिंह, तेजाराम गुर्जर, छोटू सुथार, राजू सिंह, ओमप्रकाश देवल, रमाकांत देवल, फिरोज, किशन चौधरी, अंकित देवल, रोहित देवल, केसाराम यादव चंद्रप्रकाश देवल, पुखराज शर्मा, दिलीप जैन सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई एव शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel