मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News झाबुआ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक हुई संपन्न।

नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंप कर उन्हें शपथ दिलाई गई

रिपोर्टर आकाश डामोर झाबुआ मध्यप्रदेश

झाबुआ : स्थानीय मनोकामना गार्डन में आगामी मध्य प्रदेश चुनाव के चलते वचन पत्र प्रदेश की जनता किसानों बेरोजगारों महिलाओं के उत्थान के लिए तैयार किया जा रहा है इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व गृहमंत्री विधायक एवं वचन पत्र कमेटी के अध्यक्ष बाला बच्चन के विशेष आतिथ्य व पूर्व केंद्र मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में मैं वचन पत्र सुझाव बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं निर्वाचित जनप्रतिनिधि यो ने भाग लिया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका ने समस्त अतिथियों से समस्त जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर उन्हें शपथ दिलाई गईइस अवसर पर बाला बच्चन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाता है कमलनाथ जी सक्रियता और हमारी एकजुटता ही हमें सफल बना सकती है हमें बूथ स्तर पर जाकर काग्रेस पार्टी की रीति नीति को व भाजपा की जन विरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा झूठे वादे व जनता को भ्रमित और करने वाली घोषणाओं से अवगत कराना अत्यंत ही आवश्यक कांग्रेस के वचन पत्र में किसानों बेरोजगारों व्यापारियों कर्मचारियों महिलाओं के कल्याण के मुद्दे शामिल किए जाएंगे जो सरकार आने पर तत्काल अमलीजामा पहनाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस पार्टी के जिलेभर के कार्यक्रता जनप्रतिनिधि व पेटलवाद विधायक वालसिंह मेडा, थांदला विधायक वीरसिंह भुरिया, यूथकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबर, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा मोनिया, पेटलावद ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा डामोर, पेटलावद विधायक प्रतिनिधि जीवन ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूप सिंह डामोर, हनुमानसिंह राठोर डाबड़ी, नरेंद्रपालसिंह राठौर युवा कांग्रेस आशीष मुथा, नानालाल निनामा, मोहन मेडा, गुमान भूरिया, सुखराम मेडा रतांबा, गठु मुनियां आदि कई सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रता उपस्थिति रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button