झारखण्डराज्य

Jharkhand News बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के महाप्रबंधक से तेतुलमुड़ी ग्रामीण विस्थापित मोर्चा के सचिव विष्णु महतो ने वार्ता कर अभी तक भूमि अधिग्रहण संबंधित संचिका पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा किए गए कार्य पर सवाल उठाया

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के महाप्रबंधक से तेतुलमुड़ी ग्रामीण विस्थापित मोर्चा के सचिव विष्णु महतो ने वार्ता कर अभी तक भूमि अधिग्रहण संबंधित संचिका पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा किए गए कार्य पर सवाल उठाया एवम प्रगाति रिपोर्ट मांगा।प्रबंधन दवारा टालमटोल का रवैया अपनाते हुए हर बैठक मे आश्वासन का पाठ पढाकर जो ठगने का कार्य किया जा रहा है उसे बंद करने को कहा।अनिल महतो ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर भडास निकाला और कहा कि अगर प्रबंधन एकरारनामा अनुसार संचिका पर कार्य नहीं करती है तो प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रैयतो के आक्रोश को देखते हुए महाप्रबंधक अनूप कुमार रोय ने बताया की अधिग्रहण संबंधित संचिका मे मुख्यालय स्तर पर जितनी भी समस्याए थी सारे को सुलझा लिया गया है और मई 2023 के अंत तक संचिका को बोर्ड से स्वीकृति मिल जाएगी। उसके उपरांत 18.66 एकङ भूमि का जो मामला है उसे जून माह मे बैठकर सलटने का कार्य किया जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से एजीएम बलदेव महतो, बीबी सिंह, परमजीत रंजन, मुुकेेश महतो, रंजीत महतो, जगदेव महतो, अरूण महतो, बबलू महतो, दीपक महतो, दिनेश महतो, सुधीर महतो, चिंता पासवान, अनूप वर्मा और अन्य लोग मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button