झारखण्डराजनीतिराज्य

Jharkhand News बीजेपी करेगी झारखंड सचिवालय का घेराव, धुर्वा इलाके में धारा 144 लागू

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

रांची : झारखंड के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की कथित तौर पर ‘बेरोजगारी और भ्रष्टाचार’ के मोर्चे पर नाकामी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को झारखंड सचिवालय का घेराव करेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को कहा कि पूरे राज्य से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रांची के प्रभात तारा मैदान में एकत्र होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे राज्य सचिवालय की इमारत की ओर मार्च करेंगे. वहीं, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक हथकंडा करार दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि रांची प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने और वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है और रणनीतिक रूप से अहम स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं. प्रकाश ने कहा, ‘प्रशासन द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को कई जगहों पर रोका जा रहा है, इसके बावजूद यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button