
रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झुंठा पाली राजस्थान
रायपुर- देवली कला में सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थापना एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम 14 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होगा। सरपंच रतनाराम भाना व मूर्ति अनावरण समिति के श्यामलाल चौहान ने बताया कि 14 तारीख को अम्बेडकर जयन्ती भी मनाई जाएगी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर, गोपाल परिहार उपायुक्त नगर निगम जोधपुर, रामेश्वरलाल पुलिस उपाधीक्षक डूंगरपुर, पारसमल पंवार पुलिस उपाधीक्षक अजमेर, सरपँच रतनाराम भाना, गौतमचंद बावरी जिला परिषद सदस्य, गौरी देवी पंचायत समिति सदस्य रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर मूर्ति अनावरण समिति के सदस्य तैयारियों को लेकर कार्य में जुटे हुए है।

Subscribe to my channel