IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : भाजपा के झरनेश्वर तथा मां बिजासन मंडल की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर कार्यकर्ता अपने घरों में जलाएं आशीर्वाद का दिया : सोनकर

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

भाजपा के झरनेश्वर मंडल तथा मां बिजासन मंडल की एकदिवसीय कार्यशाला मंगलवार को आयोजित हुई। झरनेश्वर मंडल की कार्यशाला झरनेश्वर मंदिर परिसर में हुई। जहां जिला प्रभारी के रूप में मनीष जैन, मंडल प्रभारी पंकज वर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई, जिपं सदस्य विजेंद्रसिंह गोरवा, नप अध्यक्ष महेंद्र सिंह चावड़ा, मधुसूदन पटेल, पूर्व नप अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, अर्जुन पटेल, श्याम गालोदिया उपस्थित थे। मां बिजासन मंडल की बैठक ग्राम जमोनिया में आयोजित हुई। जिसमें जिला प्रभारी के रूप में महेश पाटीदार, मंडल प्रभारी गौतम सिंह राजपूत, वरिष्ठ मनोहर मंडलोई, रतनलाल राठौर, मायाराम दांगी उपस्थित थे। सर्वप्रथम पंडित

दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार ने दिया। जीवन पटेल, सुरेश आर्य, गुरूचरण आर्य, श्याम गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत किया। दोनों बैठकों को विधायक डॉ राजेश सोनकर ने संबोधित किया। विधायक सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक मंडल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर की रात्रि को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं। संचालन जितेंद्र पटेल ने तथा आभार राजेंद्र आर्य ने माना। इस दौरान हिम्मत बरदू, केके व्यास, विरेंद्र डोडिया, राकेश पाटीदार, धर्मेंद्र यादव, माखन गुर्जर, राहुल व्यास, शमशेर सिंह गोहिल, कैलाश राणा, रामबाबू पाटीदार, धीरज डोडिया, सोबाल सेंधव, राजेश पाटीदार, जीवन आचार्य, दिलीप पारासर, सत्यनारायण पारासर सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button