IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना श्यामदेउरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम द्वारा थाना श्यामदेउरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया गया। अभिलेखों के रख-रखाव एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी द्वारा लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button