IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना नौतनवा पुलिस द्वारा 45 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम हेतु जारी अभियान के क्रम में 45 अदद टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
थाना नौतनवा पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शिखर राइस मिल के सामने उत्तर कच्चे मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान सेवक पासवान पुत्र अभिमन्यु पासवान, निवासी सम्पतिहा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 टेट्रा पैक बंटी बबली लाइम अवैध देशी शराब, कुल मात्रा 09 लीटर बरामद हुई। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 172/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह
2. उ0नि0 मनीष कुमार
3. हे0का0 सतीश कुमार
4. का0 सुनील
5. का0 शैलेन्द्र मौर्य

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button