Madya Pradesh News : मप्र .राज्य कर्मचारी संघ टोंकखुर्द द्वारा टेट परीक्षा के विरोध में ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन सौंपा l

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
मप्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर अपनी प्रमुख मांगो टेट परीक्षा रद्द करो नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता बहाली करो पुरानी पेंशन बहाल करो के समर्थन में आज दिनाँक8/9/26को ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन SDM टोंकखुर्द को सौंपा गयाl इससे पूर्व उत्कृष्ट विद्यालय टोंकखुर्द में बड़ी संख्या में शिक्षक साथी एकत्रित हुए lजहां पर साथियों को सम्बोधित करते हुए डॉ अनार सिंह ठाकुर द्वारा टेट परीक्षा को शिक्षकों के लिए अपमान भरा बताते हुए राज्य एवम केंद्र सरकार से इसे तुरन्त रद्द करने की मांग की,जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री राममूर्ति बिलावलिया द्वारा वरिष्ठता बहाली की मांग उठाई गई,उद्बोधन की कड़ी में श्री हजारी लाल चौहान ने पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की, इसके पश्चात ब्लॉक इकाई अध्यक्ष श्री रणधीर सिंह खिंची,सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह सेंधव कोषाध्यक्ष अनिल बिलावलिया के नेतृत्व में SDM कार्यालय पहुंचकर SDM ऋतु चौरसिया मेडम को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन का वाचन श्री लालसिंह बाघमार द्वारा किया गया, तथा आभार श्री अरविंद सिंह सेंधव द्वारा व्यक्त किया गया l इस अवसर पर श्री संजय जैन,मनोज बैरागी,रामलखन चौहान, नजमा शेख, बेगम मालवीय, पद्मा गोयल, अर्जुन सिंह खिंची, उमेश सिंह खिंची,मुकेश धाकड़, हबीब पटेल, बाबू लाल कौरी, विजय त्रिवेदी, दिनेश व्यास, प्रेम सिंह जसोना, धर्मेंद्र सिंह सेंगर,सुरेन्द्र पटेल,दिनेश मंडलोई ,ब्रजकिशोर बिलावलिया,सुभाष सोनी,बहादुरसिंह चौधरी,नीलेश आर्य, राजेन्द्र बगाना,प्रह्लाद बगाना,अखिलेश पटेल, बबिता नामदेव, सरिता पंवार, जितेंद्र मालवीय,हुकम सिंह मालवीय,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित हुए l श्रीमान सम्पादक महोदय की ओर सूचनार्थ एवम प्रकाशनार्थ,,
निवेदक
श्री रणधीर सिंह खिंची
तहसील अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संघ
टोंकखुर्द




Subscribe to my channel