IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : साहयक विकास अधिकारी पंचायत ने गांव मे मौजूद रह कर कराई सफाई

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

महेवा विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत राहतपुर में जलभराव एवं गंदगी की समस्या को संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी महेवा ब्रजबिहारी त्रिपाठी के आदेशानुसार एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायतp महेवा इंद्रपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में ग्राम सचिव अजय कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया ।
गांव पहुंचे आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों ने गलियों की सफाई की तथा मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया गया ।

वही ग्राम सचिव अजय कुमार ने बताया कि ग्राम के चारो तालाबों पर से अतिक्रमण हटाने के संबंध में खंड विकास अधिकारी महेवा के माध्यम से उपजिलाधिकारी भरथना को भेजा गया राजस्व विभाग द्वारा नाप जोख कर अतिक्रमण हटाने का अभियान शीघ्र ही कराया जाएगा ।
वही गांव में गत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत घर में चिकित्सा कैंप लगाया गया था जिसमें सामान्य बीमारी बुखार आदि के मरीजों को दवा दी गई थी वहीं खंड विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि जलनिकास के लिए एक स्थाई कार्ययोजना बनाई जाएगी तथा नाले का निर्माण कराया जाएगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button